STUDENT HELPLINE : 09931083325

कुछ अन्य महत्वपूर्ण इनपुट डिवाइस


जोस्टिक (Joystick)-

Joystick भी mouse की तरह एक Pointing Device है, जिसके मदद से आप Computer Screen पर Cursor को move कर सकते है| अधिकाशत: Joystick का प्रयोग Computer Aided Designing (CAD) और Computer गेम खेलने के संदर्भ में किया जाता है|

जोस्टिक का चित्र

लाइट पेन (Light Pen)-

Light Pen भी एक Pointing Device है, इसका प्रयोग Computer Screen पर प्रदर्शित मेनू ऑप्शन को चुननें और Computer Screen पर पिक्चर को ड्रा (Draw) करने में किया जाता है|

लाइट पेन का चित्र

ट्रैक बॉल (Track Ball)-

ट्रैक बॉल नोटबुक (Notebook) या लैपटॉप (Laptop) कंप्यूटर के साथ प्रयोग होने वाला एक input device है| इसे Mouse की तरह बिना move किये, बॉल की मदद से cursor को कण्ट्रोल कर सकते है|

ट्रैकबॉल का चित्र

स्कैनर (Scanner)-

यह एक फोटोकॉपी मशीन के जैसा दिखने वाला एक इनपुट डिवाइस है| इसके प्रयोग से आप पिक्चर या किसी और प्रकार के पेपर नोट्स का एक डिजिटल प्रतिलिपि तैयार करके कंप्यूटर को प्रोसेस के लिए भेज सकते है|

स्कैनर का चित्र

माइक्रोफोन (Microphone)-

Microphone एक इनपुट डिवाइस है, जिसके मदद से, आप कंप्यूटर में आवाज (Sound) को डिजिटल रूप में रिकॉर्ड का सकते हैं|

माइक्रोफोन का चित्र

मगेंटिक इंक कार्ड रीडर (Magnetic Ink Card Reader-MICR)-

MICR का प्रयोग बैंकों के द्वारा चेक नंबर और बैंक कोड नंबर को पढने के लिए किया जाता है|

मैग्नेटिक इंक कार्ड रीडर का चित्र

बार कोड रीडर (Bar Code Reader-BCR)-

BCR एक इनपुट device है, इसके प्रयोग से बार कोड को पढ़ा जाता है|

बार कोड रीडर का चित्र

ऑप्टिकल मार्क रीडर (Optical Mark Reader (OMR))-

OMR ऑप्टिकल स्कैनर का एक प्रकार है, जिसका प्रयोग पेन या पेंसिल के द्वारा मार्क किये गए पेपर को read करने के लिए किया जाता है|

OMR के प्रयोग से ही, एग्जामिनेशन के आंसर शीट को चेक किया जाता है|

ऑप्टिकल मार्क रीडर का चित्र

Please Follow and Like us: